{"_id":"2743c6165f8c25d651514d2db698cb32","slug":"accident-hindi-news-345","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल टैक्स प्लाजा के निकट हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में बुधवार की सुबह अकबरपुर डिपो की रोडवेज बस घुस गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी मुरादाबाद के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में दूसरा चालक और परिचालक चोटिल हो गए हैं। अमरोहा डिपो के इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
अकबरपुर डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बुधवार की सुबह करीब पौने छह बजे बस हाईवे पर थाना क्षेत्र स्थित टोल टैक्स प्लाजा के निकट ही पहुंची थी। अचानक चालक को नींद की झपकी आ जाने से बस हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रक में जा घुसी।
हादसे में बस चालक राधा कृष्ण मिश्रा पुत्र भगवती मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान राधा कृष्ण मिश्रा ने दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरा चालक और परिचालक संजीव मामूली रूप से चोटिल हो गया।
विज्ञापन
बस के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना कर दिया गया, जबकि बस को पुलिस थाने में ले आई। अमरोहा डिपो के इंचार्ज पदम सिंह ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ महीपाल सिंह तरार ने बताया कि मृतक का सिर्फ नाम ही मिल सका है। बस के परिचालक से संपर्क नहीं हो पा रहा है।