{"_id":"13647","slug":"Jyotiba-phule-nagar-13647-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल टीम की नजर से गुजरेंगे मनरेगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल टीम की नजर से गुजरेंगे मनरेगा कार्य
Jyotiba phule nagar
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नेशनल लेबिल मॉनिटरिंग टीम मनरेगा योजना के तहत विकास कार्यों का किए गए सत्यापन की क्रास चेकिंग करेगी। नेशनल मॉनिटरिंग टीम द्वारा एक सप्ताह में हर ब्लाक केचार गांवों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के तहत किए गए विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन में पारदर्शिता लाने की पहल शुरू की है। इसके तहत मनरेगा योजना से ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों के भौतिक सत्यापन की अब क्रास चेकिंग होगी। क्रास चेकिंग के लिए शासन ने प्रशासनिक सेवा से रिटायर्ड अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नेशनल लेबिल मॉनिटरिंग टीम जनपद के ब्लाकों में चार गांवों का चयन कर अधिकारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन की क्रास चेकिंग करेगी। टीम द्वारा ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कराए गए नाली, खड़ंजे, सड़क, हैंडपंप, इंदिरा आवास तथा शौचालय के निर्माण का भी निरीक्षण किया जाएगा। नेशनल मॉनिटरिंग टीम चौदह मई से इक्कीस मई तक जनपद के ब्लाकों के गांवों में निरीक्षण करेगी। नेशनल लेबिल मॉनिटरिंग टीम के निरीक्षण की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिन ग्राम पंचायतों की एमआईएस फीडिंग नहीं हुई हैं उन ग्राम पंचायतों का फीडिंग कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।