{"_id":"13625","slug":"Jyotiba-phule-nagar-13625-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसे चौकीदार ने दिल्ली में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसे चौकीदार ने दिल्ली में दम तोड़ा
Jyotiba phule nagar
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पेट्रोल पंप स्वामी के स्क्रैप गोदाम में लगी आग में झुलसे चौकीदार की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुुलिस कार्रवाई से इंकार कर देररात शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। चौकीदार की मौत से परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल था। वहीं गोदाम के ईदगिर्द घरों मेें दहशत बरकरार रहीं।
मंगलवार को देर रात राना फिलिंग स्टेशन के आजाद रोड स्थित स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग से शहर में हड़कंप मच गया था। दमकल विभाग नेे पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। लपटों में घिरे टैंकर को बचाने में चौकीदार रफीक समेत दो बुरी तरह झुलस गये थे। हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने रफीक को दिल्ली के सफदर गंज अस्पताल रेफर किया था। बुधवार रात इलाज के दौरान रफीक 38 ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर पर दानिशमंदान स्थित घर में रिश्तेदारों की भीड़ लग गई।
परिजन दहाड़े मार मारकर रोने लगे। गुरुवार को देर रात शहर पहुंचे शव को समझौते के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृृतक की पत्नी व दो बच्चों को रोते-रोते बुरा हाल है। भीषण आग का नजारा देख सहमे लोगों के चेहरों पर खौफ बरकरार रहा।