{"_id":"13593","slug":"Jyotiba-phule-nagar-13593-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्याकर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्याकर शव पेड़ से लटकाया
Jyotiba phule nagar
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगेश्वरी। खेत पर सो रहे एक किसान की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। मृतक के गुप्तांग पर कील जैसी वस्तु से चोट पहुंचाई गई थी, जिससे चारों तरफ खून ही खून था। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए मृतक के गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटका दिया। सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी और सीओ ने भी घटना स्थल का दौरा किया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव रहरई निवासी धनपाल पुत्र घासी (24) का मंगलवार को किसी बात को लेकर पत्नी उर्मिला से विवाद हुआ था। युवक घर से आदमपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को कहकर चला गया, लेकिन युवक शाम तक घर नहीं लौटा और अपने खेत पर पहुंच गया। बुधवार को जब मृतक की बड़ी बेटी रानी चाय लेकर खेत पर पहुंची, तो उसके होश उड़ गए। वह रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को बताया। उसकी बात सुनकर जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा तो रस्सी का एक सिरा धनपाल के गले में था और एक सिरा कीकर के पेड़ से बंधा हुआ था, लेकिन मृतक धनपाल पेड़ से लटक नहीं रहा था, बल्कि घुटनों के बल जमीन पर था। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने खोजबीन की, तो मृतक का गुप्तांग किसी चीज से छिदा हुआ था और चारों तरफ खून ही खून था। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर गांव के ही दरियाब सिंह पुत्र कल्यान सिंह और हरिशंकर पुत्र रामगोपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी और सीओ ने भी घटना स्थल का दौरा कर लोगों से जानकारी की।