{"_id":"45-32593","slug":"Amroha-32593-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का शिक्षक के घर पर कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों का शिक्षक के घर पर कहर
Amroha
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। क्षेत्र में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की आधी रात घर के मुख्यद्वार पर लगे ताले को खोलकर भीतर घुसे बदमाशों ने एक शिक्षक के घर जमकर कोहराम मचाया। विरोध करने पर शिक्षक व उसके परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीट पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बदमाश 40 हजार रुपये की नगदी व लाखों रुपये के आभूषण लूटकर ले गए। शिक्षक की भाभी व एक साथी शिक्षक की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ ने मौका मुआयना कर बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
नगर एमएस पब्लिक स्कूल के शिक्षक प्रभात त्यागी गोलघर के पास अपने व भाई के परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने नया मकान बनाया है। गुरुवार की रात लगभग दो बजे पांच-छह बदमाश मेनगेट पर लगा ताला खोलकर भीतर घुस आए। भूतल पर रहने वाले प्रभात के साथी शिक्षक आकाश त्यागी से लूटपाट की। विरोध करने पर आकाश को लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश पहली मंजिल पर रहने वाले प्रभात के भाई पंकज के कमरे में घुसे और उसकी पत्नी शालिनी के गले से चेन, कुंडल आदि लूटने लगे। बदमाशों का विरोध करने पर उसे निर्दयता से पीटा गया। शालिनी को बचाने आए पति पंकज व बेटे सक्षम को भी बदमाशों ने बेरहमी से पीटा। शोर की आवाज सुनकर अपने कमरे से बाहर आए प्रभात त्यागी को भी बदमाशों ने जमकर पीटा। पत्नी सारिका से सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी छीन ली। सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये नगद, सोने व चंादी के आभूषण भी लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुच गई। घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। शालिनी व आकाश की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। प्रभात त्यागी की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।