{"_id":"45-32550","slug":"Amroha-32550-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान कर पितरों का किया तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान कर पितरों का किया तर्पण
Amroha
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। पितृपक्ष की अमावस्या के मौके पर बुधवार को ब्रजघाट में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पितरों का तर्पण किया। हर-हर गंगे का उद्गार करते हुए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और कमर तक जल में खड़े होकर उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दिया। ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ गंगास्नान दोपहर तक चलता रहा। तिगरी धाम में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पितृपक्ष की अमावस्या पर गंगा स्नान कर पुण्य प्राप्ति को ब्रजघाट में बुधवार को हजारों श्रद्धालु उमड़े। ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी। हर-हर गंगे के साथ डुबकी लगाते श्रद्धालुओं ने सूर्य के उदय होने की दिशा में कमर तक जल में खड़े होकर सूर्य देव का अर्घ्य दिया। ब्रजघाट में दोपहर तक गंगास्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। हर ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। कुछ श्रद्धालुआें ने गंगाघाट पर पूजन कार्यक्रम भी किया। ब्रजघाट में स्नान करने के लिए रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। रात में ही हजारों श्रद्धालु वहां पहुंच गए। सभी धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस भर गए। लोगों ने गंगा किनारे भजन-कीर्तन कर रात व्यतीत की। उधर तिगरी धाम में भी हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन