{"_id":"45-31991","slug":"Amroha-31991-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस आफिस पर शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस आफिस पर शिक्षकों का प्रदर्शन
Amroha
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने लंबित मागों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए प्रभारी डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अपनी समस्याओं का समाधान न होने की दशा में काफी परेशान हैं। भविष्य अंधकारमय हो गया है। शिक्षकों की प्रमुख मांगों को तत्काल निस्तारित किया जाए। प्रमुख मांगों में तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण शीघ्र किया जाए। 19 सूत्री मांगों के निस्तारण को लेकर प्रभारी डीआईओएस खुर्शीद हैदर जैदी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने भी धरना प्रदर्शन को संबोधित किया। डा. राजवीर सिंह, हरपाल सिंह, अमर सिंह यादव, चारु शर्मा, पवन शर्मा, महीपाल सिंह, परवीन फात्मा, जयवीर सिंह, नीरज शर्मा, सतीश कुमार, गुरनाम सिंह, सतीश कुमार, धर्म प्रकाश अग्रवाल, मुन्नालाल, डा. शिवराम यादव, प्रीत कुमार यादव, डा. राजीव शर्मा, दिनेश आदि मौजूद रहे।