{"_id":"45-31172","slug":"Amroha-31172-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक के साथ प्रथमा बैंक में धोखाधड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक के साथ प्रथमा बैंक में धोखाधड़ी
Amroha
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। अनपढ़ ग्राहक के खाते में रकम कम जमा करने पर प्रथमा बैंक के कैशियर समेत दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी हसन खां पुत्र अल्लादिया ने चीनी मिल स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में 59 हजार रुपये जमा कराने के लिए बैंक कर्मचारियों को दी थी। आरोप है कि उसने रकम जमा कराने के लिए बैंक के एक लिपिक व कैशियर को फार्म भरने को कहा था। घर जाकर उसने रसीद को बेटों को दिखाया तो रसीद पर मात्र नौ हजार रुपये अंकित थे। हसन ने बैंक जाकर कर्मचारियों से वार्ता की तो उसको टरका दिया गया। हसन ने इस मामले में अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर कैशियर व लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष हरकंवल सिंह ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है।