{"_id":"45-28880","slug":"Amroha-28880-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के रडार पर आरोपी के दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के रडार पर आरोपी के दोस्त
Amroha
Updated Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली में एयरपोर्ट की पाइपलाइन से करोड़ों रुपयों का पेट्रोल चोरी होने के मामले में नौगावां सादात के अलावा कई गांवों में दिल्ली पुलिस की सक्रियता एकाएक ही बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि तहकीकात में कुछ और युवकों के नाम सामने आए है जिनकी गुपचुप जांच पड़ताल हो रही है। उधर, मखदूमपुर गांव से गैंग के सदस्य और उसके परिजनों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
आईजीआई एयरपोर्ट की पाइपलाइन में छेद कर पेट्रोल चोरी होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार को मखदूमपुर गांव में दबिश दी थी। क्योंकि, फ्लैट से पाइपलाइन तक सुरंग खोदकर वारदात अंजाम देने वाले इस गैंग में क्षेत्र के एक युवक का नाम सामने आया था। मास्टरमाइंड को साथ लेकर आई दिल्ली पुलिस को आरोपी के घर में ताला लटका मिलने पर बैरंग लौटना पड़ा था। लेकिन, भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस के कुछ जवान क्षेत्र में रुके हुए हैं। युवक की हिस्ट्री जुटाई जा रही है और इसके अलावा उसके कुछ दोस्त भी रडार पर हैं। माना जा रहा है कि कुछ और लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं।