फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पहले निकाह, फिर तुरंत कराया तलाक

पहले निकाह, फिर तुरंत कराया तलाक

Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। निकाह के बाद सलामी की रस्म के समय दूल्हे के विकलांग होने की जानकारी होने पर दुल्हन ने रुखसती को मना कर दिया। परिजनों ने भी जमकर हंगामा काटा। बारातियों को बंधक बना लिया तथा उनकी पिटाई की। मामला सुलटाने के लिए पंचायत भी बैठी परंतु कोई हल नहीं निकला। आखिरकार उसी समय तलाक दिलाया गया तब जाकर मामला सुलटा। निकाह के समय ही तलाक की घटना की क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन

थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के एक गांव से रविवार को बारात थाना क्षेत्र के गांव आई थी। दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग प्रसन्न नजर आ रहे थे। निकाह हो चुका था। निकाह के बाद होने वाली सलामी की रस्म के लिए दूल्हे को बुलाया गया तो वह लंगड़ा कर चल रहा था। पहले शक हुआ फिर शक यकीन में बदल गया। कुछ ही मिनट में दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। दूल्हे, उसके परिजन तथा बारातियों को बंधक बना लिया गया तथा उनकी पिटाई की गई। विवाद सुलटाने के लिए गांव व बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की पंचायत बैठी परन्तु कोई हल नहीं निकल सका। दुल्हन ने दूल्हे के साथ रुखसती से साफ मना कर दिया। आखिरकार मौलवियों व काजी की मौजूदगी में तलाक कराया गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे द्वारा दिए गए सामान को वापस किया गया। तब जाकर दूल्हे पक्ष को गांव से जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed