फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भड़के परिजन, लाश रखकर लगाया जाम

भड़के परिजन, लाश रखकर लगाया जाम

Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
Amroha
Amroha Updated Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गांव के एक शख्स की तहरीर पर बिहार के चार मजदूरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार को भनक तक नहीं लगी। पता चलने पर परिजन भड़क उठे और उन्होंने एसपी दफ्तर के सामने शव रख सड़क जाम कर दिया। पुलिस से भिड़ पड़े और जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पाते ही राज्यमंत्री महबूब अली मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फिर मृतक के भाई मतलूब की तहरीर पर प्रधानपति, भट्ठा स्वामी व तहरीर में वादी समेत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक से जान पहचान जाने बिना ही सुबह गांव केे सिराजुल की तहरीर पर भट्ठे पर काम करने वाले रजब, छुट्टन, रईस व छोटू निवासी भागलपुर गांव जिला सुल्तानगंज, बिहार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मुकदमे लिखने में जरा देर नहीं की। उधर, परिजन इस कार्रवाई से पूरी तरह अंजान रहे। मृतक का भाई मतलूब व बेटा सरफराज जब तहरीर लेकर पहुंचे तो मुकदमा दर्ज होने पर दंग रह गए।
विज्ञापन

जिस पर परिजन और ग्रामीण भड़क उठे और एसपी दफ्तर के सामने शव रखकर जोया रोड पर कब्जे कर लिया। एसपी सुभाष सिंह बघेल के बाद राज्यमंत्री महबूब अली भी मौके पर पहुंच गए। उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत किया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर प्रधानपति मोहम्मद कमर, भट्ठा स्वामी मैराजुल व ट्रैक्टर चालक भूरा समेत पहली तहरीर के वादी सिराजुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed