{"_id":"45-21678","slug":"Amroha-21678-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के विरोध में दुकानदारों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के विरोध में दुकानदारों को दौड़ाकर पीटा
Amroha
Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया। डिडौली क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में अवैध वसूली का विरोध करने पर कुछ लोगों ने दुकानदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें छह दुकानदार लहूलुहान हो गए। वसूली व मारपीट के मामले में कोतवाली में दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने दबिश में हत्थे चढ़े एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।
सोमवार को चौधरपुर में साप्ताहिक बाजार लगता है। शासन स्तर सेे तहबाजारी का ठेका खत्म कर दिया गया है। लेकिन, पर्ची काटने पर बंदिश के बावजूद क्षेत्र के कुछ लोग रसूखों की हनक पर बाजार से अवैध वसूली कर रहे हैं। देर शाम दुकानदारों को अवैध वसूली का विरोध करना महंगा पड़ गया।
चौधरपुर के वकील व शमीम ने साथियों की मदद से इन्हें घेर लिया। सरेबाजार दौड़ा-दौड़ाकर पीटने से भदगड़ मच गई। मारपीट में इकरार निवासी फत्तेहपुर गांव तथा अहसान, खुर्शीद, विजेंद्र, महबूब व कलुवा निवासीगण गांव पतेई खालसा गंभीर घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह का कहना है कि अहसान पुत्र गनी की तहरीर व घायलों का मेडिकल कराने के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।