फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   विभागीय समस्याओं पर गरजे जूनियर इंजीनियर्स

विभागीय समस्याओं पर गरजे जूनियर इंजीनियर्स

Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। राज्य विद्युत परिषद इंजीनियर्स संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर पावर कारपोरेशन चेयरमैन के भेजे ज्ञापन में विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग की है। मांगों की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अध्यक्ष जवाहर सिंह के नेतृत्व में जिलेभर के अवर अभियंता कलक्ट्रेट बिजलीघर में एकत्र हुए। विभिन्न मुद्दे पर चर्चा करने के बाद यहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए उनका कहना था कि लंबे अरसे से ब्लाक स्तर पर प्रबंध समिति के गठन की आवाज उठाई जा रही, लेकिन अभी तक अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

अवर अभियंताओं ने उपभोक्ता के बिल में लाइनों तथा उपकेंद्रों का सामूहिक बीमा कराने के लिए बीमित धनराशि लिए जाने तथा वार्षिक गोपनीय आख्या अद्यतन लिखाने की मांग की। इसके अलावा विभाग से फ्रेंचाइजी का दखल खत्म करने के साथ पेट्रोल भत्ता बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा कई और भी मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीघरों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और नियमित निरीक्षण की सीमा तय न करने पर आंदोलन को चेताया। आनंद पाल, सूर्यकांत शर्मा, राजवीर सिंह कटारिया, वीके दीक्षित, रोहताश, एसके दत्त, जय प्रकाश, जय सिंह, गुरुदेव, वीके हरित, जेपी शर्मा, एमएस वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed