{"_id":"56fa069d4f1c1ba124f00148","slug":"659-candidates-disqualified-in-assistant-review-officer-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहा. समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए 659 अभ्यर्थी अयोग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहा. समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए 659 अभ्यर्थी अयोग्य
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उच्च न्यायालय नैनीताल में सहायक समीक्षा अधिकारी, अनुवादक, टाइपिस्ट, असिस्टेंट लाईब्रेरियन परीक्षा 2014 के लिए 659 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व आयोग की ओर से 6 दिसंबर 2015 को भी अयोग्य अभ्यर्थियों एक सूची जारी की गई थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव एसएन पांडे की ओर से परीक्षा के अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों के नामों सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई। अभ्यर्थियों के नाम के सामने कॉलम में अयोग्य घोषित किए जाने का कारण भी स्पष्ट किया गया है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार समीक्षा के लिए सहायक समीक्षा के रिक्त पदों पर 638 और टाइपिस्ट के रिक्त पदों पर 13 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन के अनुसार शैक्षिक योग्यता पूरी न करने पर अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक आयोग कार्यालय में अपने प्रत्यावेदन जमा करा सकते हैं।