राहुल से पूछा सवाल, कांग्रेसियों ने पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल के इस बयान के बीच दर्शकों में से उठे एक युवक ने पूछा, क्या मुझे भी इस कीमत पर जमीन मिल जाएगी? राहुल गांधी के पूछने पर उसने अपना नाम राहुल पांडेय बताया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि कहा, आपका नाम अडानी नहीं है लिहाजा गुजरात में आपको जमीन नहीं बल्कि थप्पड़ मिलेंगे।
युवक का बोलना लगा नागवार
इसके बाद राहुल गांधी अपना भाषण आगे बढ़ाने लगे, जबकि इस बीच कुछ लोगों ने राहुल से मुखातिब होने वाले को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। चर्चा रही कि उसे पीटने वाले कांग्रेसी थे, जिन्हें राहुल गांधी के भाषण के बीच बोलना नागवार लगा।
पिटाई का शिकार हुए युवक और उसके कुछ साथियों ने कुछ दूर पहुंचकर कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। इस पर एएसपी देवेंद्रनाथ द्विवेदी ने युवकों को दौड़ा दिया।
युवक की पिटाई की बाबत पूछे जाने पर पार्टी प्रत्याशी सभाकुंवर ने कहा कि सुनने में आया है कि भाजपा समर्थक एक युवक कांग्रेस विरोधी नारे लगा रहा था, जिसे कार्यकर्ताओं ने पीट दिया।