यूपी: बरात लेकर निकले थे घरवाले, रास्ते में नहर में डूबा दूल्हे का भाई और उसका दोस्त; मातम में बदलीं खुशियां
मध्य प्रदेश के गुना से ललितपुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने आ रहे सात युवक रास्ते में ग्राम मैलार के पास नहर में नहाने उतरे। इस दौरान नीरज केवट और हनी जाट डूब गए। पांच युवकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहर बंद कराने के बाद दोनों के शव मिले। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विस्तार
मध्य प्रदेश निवासी सात युवक कार से ललितपुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को आ रहे थे। कार में दूल्हे प्रशांत का भाई नीरज, हनी जाट, शिवम सेन, विकास वैरागी, पवन, केशव केवट, गौरव निवासी गुना मध्य प्रदेश सवार थे।
रास्ते में नहर के पास रोकी कार, लगा नहाने
रास्ते में ग्राम मैलार के पास वह लोग कार खड़ी करके नहर में नहाने लगे। इसी दौरान दो युवक हनी जाट और नीरज केवट पानी में डूब गए। जबकि पांच अन्य युवकों को आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया। पानी में डूबे दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला।
नहर बंद कराने के बाद मिली दोनों की लाश
पुलिस ने नहर को बंद कराया। जिसके बाद कुछ दूरी पर दोनों युवक पानी में मिल गए। दोनों युवकों को आनन फानन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गमगीन माहौल में हुई बरात की बिदाई
बताया गया कि नीरज के बड़े भाई प्रशांत निवासी नईसराय थाना केंट जनपद गुना मध्य प्रदेश का रिश्ता ललितपुर के नईबस्ती क्षेत्र निवासी एक लड़की से तय हुआ था। दोनों की शादी शनिवार को गिन्नौट बाग में आयोजित विवाह सम्मेलन में हो रही थी। शनिवार की सुबह प्रशांत की बरात घर से ललितपुर के लिए रवाना हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
