फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   yadav community dominant in police station

बदायूं: यहां के थानों में चलता है यादव राज

Wed, 04 Jun 2014 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं, बरेली Updated Wed, 04 Jun 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
yadav community dominant in police station

पुलिस के आला अफसरों की मजबूरी कहें या फिर सत्ताधारियों का दबदबा, बदायूं जिले के आधे थाने यादव थानेदारों के कब्जे में हैं। अधिकतर चौकियां भी इसी जाति के दरोगाओं के हवाले हैं। बदायूं ही क्यों बरेली मंडल के दूसरे जिलों में भी इस बिरादरी के थानेदार कम नहीं हैं।

विज्ञापन


मंडल के 88 थानों में से 24 पर यादवों की तैनाती है। जिन थानों में गैर बिरादरी के थाना प्रभारी हैं वहां भी यादव दरोगा और सिपाही उन थाना प्रभारियों पर हावी हैं। यही वजह है कि थानों में आने वाले फरियादियों से उनकी जाति पूछकर तय होता है कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दूसरा पक्ष यादव है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है।

बदायूं के आधे थानों में यादव प्रभारी

yadav community dominant in police station

मंडल के बदायूं जिले में महिला थाना को मिलाकर कुल 22 थाने हैं। इनमें से 11 थानों में यादव बिरादरी के थाना प्रभारी हैं। नेताओं की मेहरबानी से उप निरीक्षकों को चार्ज दे रखा है। अधिकतर चौकियों पर ही यादव बिरादरी के दरोगा ही काबिज हैं। बरेली जिले में 29 थाने, कोतवाली हैं।

इनमें से भमोरा में जवाहर लाल यादव, फतेहगंज पूर्वी कमल सिंह यादव, अलीगंज थाने में अखिलेश यादव, भुता में राजवीर सिंह यादव, भोजीपुरा में सिकंदर यादव पांच की तैनाती है। चार में मुस्लिम थाना प्रभारी हैं।

पीलीभीत के 14 थानों में से चार में यादव बिरादारी के थाना प्रभारी नियुक्त हैं। शाहजहांपुर के 23 थानों में पांच महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी यादव बिरादरी के थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर हैं। बरेली कोतवाली में रेलवे के लोको पायलट के बेटे दीपक यादव की पुलिस हिरासत में मौत के जिम्मेदार इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव शाहजहांपुर की कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हैं। यहां तीन मुस्लिम और दो अनुसूचित जाति के थानाध्यक्ष हैं।

महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों पर यादवों का कब्जा

yadav community dominant in police station

हाइवे की चौकियों पर भी यादव ही यादव मंडल के चारों जिलों की मलाईदार चौकियों पर यादव बिरादरी के दरोगा और सिपाहियों का कब्जा है। बदायूं में यादवों के वर्चस्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले की महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों में से एक कछला पुलिस चौकी पर इंचार्ज समेत दस पुलिस कर्मी तैनात हैं और इनमें से नौ यादव हैं।

बदायूं जिले के 22 थानों और कोतवाली में से एक में भी एससी-एसटी कोटे का इंचार्ज नहीं है। महकमे के लोग कहते हैं कि फोर्स में यादव, जाटव और जाट बिरादरी की हमेशा से बहुलता रही है। सरकार के हिसाब से इन्हें कभी अच्छे थाने-चौकी पर पोस्टिंग मिलती है तो कभी सजा बतौर दुर्गम इलाकों में। कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की इसमें कोई भूमिका नहीं होती। बदायूं जिले में करीब सवा नौ सौ सिपाही और हेड हैं। इनमें करीब पौने दो सौ महिला आरक्षी भी शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इनमें से करीब तीस फीसदी यादव बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं।

बरेली की बात करें तो हाईवे की नकटिया पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश यादव हैं और परसाखेड़ा चौकी के प्रभारी जेपी यादव। बैरियर टू चौकी पर भी भारत सिंह यादव और रजऊ चौकी पर रामसिंह यादव तैनाती है। यही हाल बाकी जिलों की महत्वपूर्ण चौकियों का भी है।

विज्ञापन

यह है लखीमपुर की हकीकत

yadav community dominant in police station
जिले में महिला थाने को मिलाकर कुल 23 थाने हैं और 44 पुलिस चौकियां हैं। सत्ता में आने के बाद इन पर तैनाती के लिए सपा सरकार की ओर से आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है।

लोकसभा चुनाव के समय जिले के दस थानों पर यादव जाति के एसओ व निरीक्षक तैनात किए गए थे, लेकिन इनमें दो एसओ को चुनाव आयोग ने पक्षपात का आरोप लगने के बाद हटा दिया था।

मौजूदा समय में सात थाने पर एक ही जाति के एसओ व निरीक्षक तैनात हैं, जो शासन के बेहद करीबी माने जाते हैं और गाहे-बगाहे इसकी झलक भी देखने को मिल जाती है। इसी तरह जिले की 44 पुलिस चौकियों में करीब 20 चौकियों पर एक ही जाति के दरोगाओं की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed