फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Women and her two children died of burning in a suspecious circumstances

प्रयागराजः संदिग्ध हालात में एक महिला और उसके दो बच्चों की जलकर मौत, मामले की छान-बीन जारी

Fri, 19 Apr 2019 01:20 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 19 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Women and her two children died of burning in a suspecious circumstances
naini - फोटो : प्रयागराज
करछना (प्रयागराज)। यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के तरौल गांव के मजरा कपूर का पूरा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में दो मासूमों संग मां को जिंदा जला दिया गया। मासूमों की लाशें बड़े बक्से में जली हुई अवस्था में मिलीं। महिला बाहर आंगन में पड़ी थी। मां और दो बच्चों की लाशें मिलने से गांव में हाहाकार मच गया। जिसने देखा, कलेजा मुंह को आ गया। महिला के भाई ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुर गिरफ्तार कर लिया गया जबकि, पति की तलाश में दबिश दी जा रही है। पति और पत्नी के बीच अर्से से कलह चल रही थी। 
विज्ञापन


कपूर का पूरा गांव में रहने वाले गणेश कुमार पटेल उर्फ झांपी के घर से गुरुवार की सुबह अचानक चीखपुकार मची तो गांव वाले दौड़ पड़े। अंदर का दृश्य देखकर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। गणेश की पत्नी ऊषा देवी (27) आंगन में जली हुई अवस्था में पड़ी थी। अंदर जो हालात थे, उसे देखकर कई लोग उल्टियां करने लगे। ऊषा के दोनों बच्चे अमन (3) और प्रियंका (2) बुरी तरह से झुलसे हुए बड़े वाले बक्से में पड़े थे। ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पति गणेश और ससुर निर्भय घर में नहीं थे। मायके वाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ऊषा के भाई अजीत कुमार ने अपनी बहन और बच्चों को जलाकर मारने व दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ऊषा के पति व ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने ससुर निर्भय लाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। गणेश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। क्षेत्राधिकारी करछना सच्चिदानंद ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ के मुताबिक गणेश और ऊषा के बीच लंबे समय से कलह चल रही थी। मायके वालों ने तहरीर दी है कि एक लाख नकद और बाइक के लिए ऊषा को प्रताड़ित किया जाता था। अक्सर मारपीट की जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती थी ऊषा?
गांव की महिलाओं का कहना है कि ऊषा चार महीने के गर्भ से थी। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सही निकलती है तो तीन हत्याएं नहीं बल्कि, चार लोगों की हत्या हुई हैं। पड़ोस की महिलाओं ने बताया कि ऊषा गांव की आशा बहु से उपचार करा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed