Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mobile vans will operate in villages to raise awareness about EVMs; social media will also be monitored.

यूपी चुनाव: हिजाब-घूंघट वाली महिलाओं की पहचान करेंगी महिला मतदानकर्मी, गांवों में चलेंगी ईवीएम जागरूकता वैन

Sat, 28 Nov 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 03:04 AM IST
सार

निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदान केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों को पात्रता के आधार पर घर से मतदान की सुविधा मिलेगी, जबकि मतदाता बूथ के बाहर मोबाइल जमा कर सकेंगे। ईवीएम के प्रति जागरूकता के लिए गांवों में मोबाइल वैन चलेंगी। सोशल मीडिया, पेड न्यूज और राजनीतिक विज्ञापनों पर भी निगरानी रखी जाएगी। 28 और 29 नवंबर को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Mobile vans will operate in villages to raise awareness about EVMs; social media will also be monitored.
चरगांवा ब्लाॅक के जंगल अहमद अली शाह कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान बूथ का निरीक्षण करते भारत - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने और मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हिजाब और घूंघट वाली महिलाओं की पहचान के लिए बूथों पर महिला मतदानकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को घर से मतदान की सुविधा मिलेगी। वहीं, मतदाता मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल जमा कर वोट डाल सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

दूसरे दिन दो मंडलों की हुई समीक्षा बैठक

तारामंडल क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित समीक्षा बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया तथा विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के अधिकारियों ने चुनावी तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर विवेक, विंध्याचल के कमिश्नर राजेश प्रकाश, संबंधित जिलों के डीएम, रेंज के डीआईजी और एसपी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, उप निर्वाचन आयुक्त भारत भानु प्रकाश येतुरू, उप निर्वाचन आयुक्त भारत प्रकाश राजपुरोहित सहित आयोग और प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मतदानकर्मी करेंगी पर्दानशीं महिलाओं की पहचान

Mobile vans will operate in villages to raise awareness about EVMs; social media will also be monitored.
समीक्षा बैठक करते भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त - फोटो : सूचना विभाग

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने कहा कि मतदान केंद्रों पर पर्दानशीं महिलाओं की पहचान महिला मतदानकर्मी करेंगी। इसके लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्गों और महिलाओं के बैठने के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे। मतदाताओं को ईवीएम के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए गांवों में मोबाइल वैन चलाई जाएंगी। शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर नजर रखने और राजनीतिक विज्ञापनों का मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से पूर्व प्रमाणन कराने के निर्देश दिए। पेड न्यूज पर भी निगरानी रखी जाएगी। पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को घर से मतदान के लिए फॉर्म-12डी उपलब्ध कराया जाएगा। सर्विस वोटरों के लिए ईटीपीबीएस की व्यवस्था करने और मतदानकर्मियों को फॉर्म-17सी की जानकारी देने को कहा गया। मतगणना के 72 घंटे के भीतर इंडेक्स कार्ड प्रकाशित करने के निर्देश भी दिए गए।

हर बूथ पर मोबाइल जमा कर वोट डाल सकेंगे मतदाता

मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल फोन जमा करने के लिए लकड़ी के रैक और जूट के बैग रखे जाएंगे। इससे मतदाता फोन जमा कर मतदान कर सकेंगे। वहीं, मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल ले जाने पर उसे बंद रखना होगा। आयोग ने मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर दें विशेष ध्यान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए 28 और 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। मतदाता नाम जुड़वाने के साथ ही सूची में दर्ज विवरण में सुधार के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और रैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही मतदाताओं को अपने बूथ और मतदाता सूची में नाम की जानकारी देने के लिए जागरूक किया जाएगा। ईवीएम और वीवीपैट के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण और संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

एमपी पॉलिटेक्निक और पादरी बाजार के बूथों का निरीक्षण

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने शुक्रवार को एमपी पॉलिटेक्निक और पादरी बाजार स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी ली। कुछ स्थानों पर मकान नंबर दर्ज नहीं होने की समस्या सामने आई। अधिकारियों को इसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और मतदाता सूची से छूटी महिलाओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया गया।

मतदाता सूची से हटाए जाएंगे दोहरे नाम

निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची में दोहराव रोकने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित, स्थानांतरित, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज और मृत मतदाताओं (एएसडीडी) का सत्यापन कराया जाएगा। बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर टेबल टॉप अभ्यास के जरिये सूची की त्रुटियों की पहचान करेंगे। चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले सभी गड़बड़ियां दूर करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed