{"_id":"6b0a7a3fcd8d8b6a0a090334","slug":"up-major-action-against-ragging-at-kgmu-38-mbbs-students-suspended-and-evicted-from-hostels-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केजीएमयू में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 38 एमबीबीएस छात्र किए गए सस्पेंड; हॉस्टल से भी निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केजीएमयू में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 38 एमबीबीएस छात्र किए गए सस्पेंड; हॉस्टल से भी निकाले गए
Sat, 28 Nov 2026 12:23 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:23 PM IST
सार
लखनऊ के केजीएमयू में रैगिंग के मामले में 38 एमबीबीएस छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्हें छात्रावास से भी बाहर किया गया है। प्रत्येक पर 25 हजार रुपये जुर्माना और एक साल तक छात्रवृत्ति रोकने की कार्रवाई हुई। जांच में जूनियर छात्रों को परेशान करने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
KGMU
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रैगिंग के मामले में प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 38 एमबीबीएस छात्रों को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सभी को क्लास के साथ-साथ हॉस्टल से भी बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हर छात्र पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है और एक साल तक छात्रवृत्ति भी रोक दी गई है। कार्रवाई की जद में आए छात्रों में 36 छात्र एमबीबीएस 2025 बैच के हैं, जबकि दो छात्र 2026 बैच के हैं। जांच में दो जूनियर छात्र भी सीनियर की रैगिंग में मदद करते पाए गए। एंटी रैगिंग कमेटी ने उन्हें भी दोषी माना है।
विज्ञापन
Trending Videos
रात 12 से 2 बजे तक होती थी रैगिंग
जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सीनियर छात्र रात 12 से 2 बजे तक जूनियर छात्रों को परेशान करते थे। वीडियो कॉल करके उन्हें जगाया जाता था। गाने और म्यूजिक पर डांस करने को मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्रता की जाती थी। जूनियर छात्रों से सीनियर के सामने कतार में खड़े होकर ‘प्रणाम महोदय’ और ‘प्रणाम मैडम’ कहलवाया जाता था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के बाद हुई जांच
मामला 16 नवंबर को सामने आया था, जब KGMU का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें जूनियर छात्र सीनियर के सामने कतार में खड़े होकर ‘प्रणाम महोदय-प्रणाम मैडम’ कहते नजर आए। शिकायतों और वीडियो के बावजूद प्रशासन शुरुआत में इसे रैगिंग मानने से इनकार करता रहा। बाद में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच की।19 नवंबर की बैठक में रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई पर सहमति बनी। कुलपति की मंजूरी के बाद 26 नवंबर को आदेश जारी कर दिया गया। KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि जूनियर छात्रों को डराने या अपमानित करने वाली किसी भी घटना पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्रों से रैगिंग की जानकारी तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी या प्रशासन को देने की अपील की।
