{"_id":"8e7d5dc8-d5eb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"woman-resisted-rape-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप कर न पाया तो विवाहिता को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप कर न पाया तो विवाहिता को जिंदा जलाया
बिजनौर/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के मंडावर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक विवाहिता को केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन
विवाहिता का पति मजदूरी करने गांव से बाहर गया हुआ था। शुक्रवार रात करीब दो बजे विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ घर में सो रही थी तो आरोपी अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया।
विज्ञापन
विवाहिता ने जब इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपियों ने हड़बड़ाहट में उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी और फरार हो गए।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने के बाद विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को बिजनौर पहुंचे मृतका के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ मंडावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन