फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   wife arrested for husband murder in uttar pradesh

अवैध संबंधों में डूबी पत्नी ने लिखी हत्या की दास्तां

Sat, 04 May 2013 01:12 PM IST
खरखौदा (मेरठ)/ब्यूरो
खरखौदा (मेरठ)/ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
wife arrested for husband murder in uttar pradesh

आठ साल पूर्व नूरजहां ने जिस युवक से निकाह की थी, उसी के विश्वास का उसने गला घोंट दिया। पड़ोसी से अवैध संबंधों के नशे में चूर नूरजहां ने शौहर को अपने ही हाथों से मौत दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने नूरजहां और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव उलधन निवासी न्याज अली ने बताया कि उसके बेटे अबरार का निकाह आठ साल पहले गांव टयाला, हापुड़ निवासी नूरजहां से हुआ था।

छह माह पूर्व नूरजहां के पड़ोसी मौजपाल से अवैध संबंध हो गए। इसकी भनक लगने पर उसके बेटे ने कई बार विरोध किया, लेकिन वह नहीं मानी।

इस बात की वजह से परिवार में तनाव रहने लगा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम नूरजहां ने प्रेमी के साथ मिलकर अबरार के खाने में जहर दे दिया।

हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी नूरजहां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed