फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   violence on muharram in moradabad

मोहर्रम पर मुरादाबाद में हिंसा, आठ घर फूंके

Fri, 15 Nov 2013 08:32 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 15 Nov 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
violence on muharram in moradabad

मोहर्रम पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कटघर के एक गांव में जबरदस्त हिंसा हुई। धार्मिक स्थल के पास मातम मनाने को लेकर उपजे विवाद से गांव सुलग उठा।

विज्ञापन


तोड़फोड़ और फायरिंग के बीच आठ घरों में आग लगा दी गई। एक बाइक भी फूंक दी।

कुछ घरों से लूटपाट की अफवाहे भी रहीं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और उपद्रवियों को दौड़ा लिया। घरों में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया। इलाके में दहशत का माहौल है और डीएम और एसएसपी के साथ पूरा अमला गांव में कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन


गांव में उस वक्त माहौल बिगड़ गया, जब मोहर्रम का जुलूस एक धार्मिक स्थल के पास से गुजरा। वहां मौजूद लोगों धार्मिक स्थल के पास मातम पर ऐतराज जताया।

इसी दौरान यहां मौजूद एक लड़के को चोट लग गई। इस पर बात और बिगड़ गई। विवाद बढ़ता देख दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।

पास के मकान की छतों से फायरिंग होने लगी। जबरदस्त पथराव हुआ। आठ घरों में आग लगा दी गई। फायरिंग रुक-रुक कर होती रही। छर्रे लगने से एक युवती समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर जिलाधिकारी संजय कुमार और एसएसपी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की फोर्स को कॉल कर लिया गया था। देर रात तक हालात काबू कर लिए गए थे लेकिन गांव में जबरदस्त तनाव है।

जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के चूहा नगला में नई परंपरा की बात को लेकर विवाद हुआ जिसपर तीन घंटे जुलूस रुका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed