{"_id":"6ab5926374143ee8000474d7","slug":"zonal-kabaddi-130-raiders-and-defenders-from-eight-colleges-showcase-their-mettle-varanasi-news-c-20-vns1056-1556223-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल कबड्डी : आठ कॉलेजों के 130 रेडर्स-डिफेंडर्स ने लगाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल कबड्डी : आठ कॉलेजों के 130 रेडर्स-डिफेंडर्स ने लगाया दम
विज्ञापन
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार दोपहर क्राइस्ट नगर जोन की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें 8 कॉलेजों के 130 रेडर्स और डिफेंडर्स ने अपनी टीम को जिताने के लिए दम लगाया। विकास इंटर कॉलेज की रेडर सुमन सिंह और डिफेंडर आंचल शर्मा के सटीक खेल से वीरापट्टी इंटर कॉलेज की टीम मुकाबला हार गई। सुमन के रेड में 17 और आंचल के टैकल में आठ अंक से जोनल विद्यालयीय कबड्डी अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब विकास की टीम ने जीत लिया। वहीं, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में भी विकास इंटर कॉलेज की टीम ही विजेता रहा।
मुकाबले में विकास कॉलेज की आंचल शर्मा ने आठ और ज्योति पटेल ने भी पांच अंक जोड़े। अंडर-19 बालक वर्ग में भी विकास इंटर कॉलेज ने दमदार प्रदर्शन किया और रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज को 36-9 से पटखनी दे दी। विकास की ओर से उन्नत पटेल ने 18, विशाल पटेल ने 10 और निखिल पटेल ने आठ अंक जुटाए। अंडर-17 बालक वर्ग में भी विकास इंटर कॉलेज का दबदबा कायम रहा। टीम ने वीरापट्टी इंटर कॉलेज को 26-6 से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। टीम के राज गुप्ता ने 15, धर्मराज ने छह और रघुवीर यादव ने पांच अंक जुटाए। प्रतियोगिता में शर्मिला इंटर कॉलेज, वीरापट्टी इंटर कॉलेज, रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, डीआरके इंटर कॉलेज, एचसीपी इंटर कॉलेज, काशी कृषक इंटर कॉलेज, श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज और विकास इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। आयोजन में भारतेंदु नारायण राय, अनिल सिंह, आशुतोष जायसवाल, मुकेश वर्मा, अवधेश और राजेश मौर्या का योगदान सराहनीय रहा।