फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youtube library for education

हिंदी में डॉक्टर-इंजीनियरिंग की मुफ्त तैयारी, डिजिटल प्लेटफार्म पर पूरी जानकारी

Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
youtube library for education
इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले हिंदी मीडियम के छात्रों के लिए यह खबर बहुत राहत भरी है। एम्स के पूर्व चिकित्सक ने वाराणसी सहित उत्तर भारत के विद्यार्थियों के लिए यूट्यूब पर वीडियो लाइब्रेरी तैयार की है। इसमें पूरा पाठ्यक्रम हिंदी में तैयार किया गया है। वीडियो लाइब्रेरी में पूरे पाठ्यक्रम का हिंदी अनुवाद किया गया है और वह हेल्पलाइन नंबर के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के लिए एम्स दिल्ली के पूर्व चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन गुप्ता ने यूट्यूब पर वीडियो लाइब्रेरी तैयार की है। इसके जरिए वे सहज और सरल भाषा मे बोर्ड, मेडिकल और इंजीनियरिंग तैयारी कराएंगे। खास बात यह है कि विद्यार्थी इसका नि:शुल्क इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

भारत भ्रमण पर निकले गोरखपुर के कौड़ीराम के मूलनिवासी डॉ. राजीव रंजन बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान आर्थिक समस्याओं और भाषा के बैरियर का सामना करना पड़ा था। वह भी अंग्रेजी को लेकर सहज नहीं थे। एम्स सहित करीब दर्जन भर मेडिकल परीक्षाओं में सेलेक्ट होने के बावजूद अंग्रेजी की बाध्यता ने उनके सामने बाधाएं खड़ी की। लिहाजा उन्होंने एक ऐसे प्लेटफॉर्म बनाने की योजना बनाई जो भाषाई और आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों की मदद कर सके। इस मिशन को साकार करने में उनके आईआईटी दिल्ली के मयूर राजदेव और बिहार पीसीएस टॉपर भाष्कर ज्योति ने भूमिका निभाई। मोटिवेशनल स्पीकर अमरीश शुक्ल ने साइकोलॉजिकल काउंसलिंग देना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed