Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youths returning from wedding procession attacked with rods, two seriously injured

Varanasi News: बरात से लौट रहे युवकों पर रॉड से हमला, दो गंभीर

Wed, 20 May 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youths returning from wedding procession attacked with rods, two seriously injured
चौबेपुर। क्षेत्र के उकथी गांव में नहर के पास रविवार देर रात बरात से लौट रहे तीन युवकों पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिश्रपुरा गांव निवासी आमोद कुमार, शशिकांत और सोनू कुमार शादी से बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रात 10.45 बजे उकथी नहर के पास एक डीजे वाहन ने बाइक के सामने अचानक गाड़ी रोक दी। वाहन से उतरे प्रीतेश, गौतम, किशन कुमार समेत एक अज्ञात युवक ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में आमोद कुमार और शशिकांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि सोनू कुमार को भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मवईया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने आमोद कुमार और शशिकांत की गंभीर हालत को देखकर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article