{"_id":"6a46c6ed46aff5ca3d058030","slug":"youth-shot-dead-at-point-blank-range-in-property-dispute-varanasi-news-c-20-vns1022-1452141-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संपत्ति के विवाद में युवक के सिर में सटा कर मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संपत्ति के विवाद में युवक के सिर में सटा कर मारी गोली, मौत
विज्ञापन
मृतक सौरभ सिंह की फाइल फोटो
घर के बाहर खड़ा था सौरभ, हत्यारोपी ने पास बुलाया और गोली मारकर भाग निकला, तीन टीमें गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के मझवा गांव में बृहस्पतिवार रात संपत्ति के विवाद में पट्टीदारी ने सौरभ सिंह (22) की गोली मारकर हत्या दी। सौरभ घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान आरोपी रिशु सिंह ने उसे पास बुलाया और असलहा सिर में सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर भाग निकला। आनन-फानन परिजन उसे मलदहिया के निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां से उसे तुरंत रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके एडीसीपी गोमती नृपेंद्र कुमार, एसपी समेत दो थानों की फोर्स पहुंची। घटना के कारणों को पूछा। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। एसओजी और सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, मझवा गांव निवासी लालू सिंह का पुत्र सौरभ बृहस्पतिवार रात 9.15 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि उसी दौरान उसका पट्टीदार रिशु सिंह उसे अपने पास बुलाकर ले गया और नजदीक से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल सिंधोरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां से मलदहिया के निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ और उसके पट्टीदार रिशु सिंह व बबलू सिंह के बीच काफी समय से संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, पंद्रह दिन पहले सौरभ का रिशु के माता-पिता से विवाद हुआ था, जिसमें दुर्व्यवहार का आरोप है। इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया था। रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पट्टीदारों के बीच संपत्ति बंटवारे का विवाद रहा। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए तीन थानों की पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
प्राथमिकी दर्ज कर आगे आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी जिस रास्ते से भागे हैं उस रास्ते की सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसओजी और सर्विलांस की टीम भी जुटी है। - नृपेंद्र कुमार, एडीसीपी गोमती जोन