फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth's death, family members expressed fear of murder

युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 21 Jun 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth's death, family members expressed fear of murder
वाराणसी। सिंधोरा थाना के राजपुर स्थित एक बस्ती निवासी युवक का शव रविवार को मिला। शरीर में जख्म का निशान को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी सुबाष का बेटा किशन टेंट हाउस में काम करता था। शनिवार रात आठ बजे किशन के मोबाइल पर फोन आया। उसके बाद बिना परिजनों को सूचित किए किशन घर से निकल गया। टेंट में काम करने के कारण किशन अक्सर रात में घर से बाहर रहता था, इसलिए परिजनों ने खोजबीन नहीं की। सुबह 10 बजे परिवार के कुछ सदस्य गांव स्थित सिवान में पाही पर पहुंचे तो वहां किशन अचेतावस्था में पड़ा था। परिजन किशन को एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो सिंधोरा थाने को सूचना दी। मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय और थानाध्यक्ष पहुंचे और छानबीन की। परिजनों के अनुसार किशन की हत्या कर पाही पर शव फेंका गया था। किशन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। ग्रामीणों के अनुसार किशन के दोनों हाथ तोड़ने व प्रताड़ित करनेके बाद गला दबाकर हत्या की गई। इस संबंध में सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किशन के मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर भी जांच की सूई आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed