फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth jumps into Ganga from Vishwa Sundari bridge

Varanasi News: विश्व सुंदरी पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग

Wed, 19 Jul 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into Ganga from Vishwa Sundari bridge
विश्व सुंदरी पुल से मंगलवार की शाम एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। देर शाम तक युवक का पता नहीं लगा। सूचना पाकर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस को पुल पर युवक का चप्पल, मोबाइल और एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि मम्मी-पापा हम आप लोगों से बहुत प्रेम करते हैं। हमें एक लड़की से प्रेम हो गया। उसके बिना नहीं जी पाऊंगा। मैं, आप लोगों को छोड़कर जा रहा हूं। आई लव यू... मिस यू माई वाइफ...। पुलिस को मिले सुसाइड नोट पर आशीष नाम लिखा है। हालांकि युवक के गंगा में छलांग लगाने की गुत्थी उलझ गई है।
विज्ञापन


दरअसल, युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बघेली टोला निवासी एक व्यक्ति रामनगर थाने पहुंचा। उसने बताया कि चप्पल और मोबाइल उनके 22 वर्षीय पुत्र की है। उसका विवाह भी नहीं हुआ है। उन्होंने अपने बेटे के मोबाइल पर फोन किया तो घंटी भी बजी। उन्होंने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं था। सोमवार की रात देर से आने पर उन्होंने उसे टोका था। मंगलवार की सुबह 11 बजे वह घर से निकला था। ऐसे में सवाल यह है कि अगर गंगा में छलांग लगाने वाला वह बघेली टोला का युवक था तो सुसाइड नोट में उसने अपना नाम आशीष क्यों लिखा...? बघेली टोला निवासी युवक के एक दोस्त का नाम आशीष है। जब उसे फोन किया गया तो उसने जम्मू में होने की बात कही। वहीं, एक अन्य मामले ने पूरे प्रकरण को और उलझा दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में एक अन्य युवक जान देने की नीयत से पुल पर पहुंचा था। उसे एक राहगीर ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। बाद में वह युवक रामनगर थाने से चला गया था। उधर, रामनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुल पर जो मोबाइल मिला है, वह लॉक है। उस पर किसी का फोन भी नहीं आया है। युवक के नाम और निवास स्थान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को एक बार फिर युवक की गंगा में खोजबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed