फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth injured gunshot ring ceremony dies after 11 days police unaware family members accused in varanasi

UP: रिंग सेरेमनी में गोली लगने से घायल युवक की 11 दिन बाद मौत, पुलिस को नहीं थी जानकारी; परिजनों पर आरोप

Fri, 07 Aug 2026 05:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 07 Aug 2026 05:54 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित एक रिंग सेरेमनी में गोली लगने से घायल 22 वर्षीय युवक की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। युवक की मौत के बाद लंका पुलिस ने शिवपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर फायरिंग करने वाले की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Youth injured gunshot ring ceremony dies after 11 days police unaware family members accused in varanasi
शिवपुर थाने का है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार स्थित विश्वनाथ लॉन में 26 जुलाई को आयोजित रिंग सेरेमनी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल 22 वर्षीय सौरभ सेठ की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के 11 दिन बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। आरोप है कि परिजनों और आयोजन से जुड़े लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी।

विज्ञापन


सौरभ मूल रूप से लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता गांव का निवासी था। वर्तमान में उसका परिवार भोजूबीर स्थित किराये के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात करीब 12 बजे विश्वनाथ लॉन में रिंग सेरेमनी के दौरान सौरभ के पेट के बाएं हिस्से में गोली लग गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मौजूद दोस्तों और परिजनों ने उसे पहले मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना मिलने पर लंका पुलिस ने शिवपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मृतक के पिता पवन सेठ ने आरोप लगाया कि गिलट बाजार निवासी एक युवक की गोली से उनके बेटे को चोट लगी थी। उनका कहना है कि आयोजन से जुड़े लोग और बेटे के दोस्त ही इलाज करा रहे थे, इसलिए उन्हें विश्वास था कि वह स्वस्थ होकर घर लौट आएगा।

अब शिवपुर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई, फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध। पूछताछ के लिए पुलिस ने लॉन संचालक, कर्मचारियों और मृतक के एक दोस्त को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed