{"_id":"600bad8d8ebc3e30c81418d6","slug":"youth-gun-shot-purva-pradhan-and-his-son-for-pual-dispute-in-chaubepur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रास्ते में पुआल रखा होने पर विवाद, पूर्व प्रधान और पुत्र को गोली मारकर फरार हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रास्ते में पुआल रखा होने पर विवाद, पूर्व प्रधान और पुत्र को गोली मारकर फरार हुआ युवक
Sat, 23 Jan 2021 12:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल को कराया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के पूरनपट्टी गांव में रास्ते में पड़े पुआल को लेकर हुई कहासुनी के बाद शनिवार की सुबह पूर्व प्रधान और उनके बेटे को पड़ोसी युवक ने गोली मार दी। घायल पिता-पुत्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पूरनपट्टी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार पांडेय(65) के निजी नलकूप के पास रास्ते मे पुआल पड़ा था। पड़ोसी युवक उसी रास्ते से कार लेकर आता-जाता था। रास्ते में पुआल रखा होने के कारण 10 दिन पहले सुरेंद्र पांडेय के बेटे पवन ऊर्फ सीटू(26) से पड़ोसी युवक की कहासुनी हुई थी। उसी दौरान युवक ने गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, पड़ोसी युवक शुक्रवार की रात आठ बजे अपने घर आया और दरवाजे पर दो-तीन राउंड हवाई फायरिंग की, तब भी किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शनिवार की सुबह चारा-पानी डालने के बाद गाय को बांध कर बगल में खेत की ओर खड़ा होकर पवन लघुशंका करने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी युवक ने पिस्टल से पीछे से दो गोली मारी तो चिल्लाते हुए पवन भाग गया। पिस्टल से निकली गोली पवन के पेट और पैर में लगी। इसके साथ ही गाय के पैर में भी एक गोली लगी। पवन का शोर सुन कर सुरेंद्र पांडेय दौड़े तो उनके जांघ में भी पड़ोसी युवक ने एक गोली मार दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से .32 बोर पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है। सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से .32 बोर पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है। सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।