{"_id":"5be5a3bfbdec22696c1d244d","slug":"youth-from-allahabad-drown-in-ganga-at-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के युवक की मिर्जापुर में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ आया था विंध्याचल दर्शन करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद के युवक की मिर्जापुर में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ आया था विंध्याचल दर्शन करने
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 09 Nov 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
विंध्याचल दर्शन-पूजन करने आया एक युवक शुक्रवार को कच्चा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकलवाया। इलाहाबाद जनपद के थाना मेजा क्षेत्र के हुरूआ गांव निवासी पवन पटेल (20) दोस्तों के साथ विंध्याचल दर्शन करने शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे आया था। बोलेरो में 10 युवक सवार थे।
सभी दर्शन करने से पहले कच्चा घाट पर स्नान करने चले गए। पवन नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया। उसके दोस्त प्रशांत पटेल ने विंध्याचल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर की मदद से पवन की तलाश कराई। दो घंटे बाद पवन का शव मिला।