फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth festival Spandan will be held in BHU after five years, 2500 artists will showcase their talent.

Varanasi News: बीएचयू में पांच साल बाद होगा यूथ फेस्टिवल स्पंदन, 2500 कलाकार दिखाएंगे टैलेंट

Sat, 26 Oct 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Youth festival Spandan will be held in BHU after five years, 2500 artists will showcase their talent.
- 26 जनवरी से 20 फरवरी के बीच होगा बीएचयू का अंतर संकाय युवा महोत्सव
विज्ञापन

- एक साथ पांच से अधिक स्थानों पर होंगी 30 से ज्यादा प्रतियोगिताएं, ढाई हजार से छात्र-छात्राओं की होती है भागीदारी

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू का सबसे बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव पांच साल बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल से बंद बीएचयू के अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन एक बार फिर से युवा मन को स्पंदित करने आ रहा है। पांच दिवसीय ये आयोजन अगले साल 26 जनवरी से 20 फरवरी के बीच होगा। इसका नोटिफिकेशन नवंबर में जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले 2019 में स्पंदन हुआ था।
इस युवा महोत्सव में बीएचयू के सभी संकायों, संस्थानों और संबद्ध कॉलेज के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते हैं। ढाई हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को इस युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। नृत्य, संगीत, अभिनय, कला और साहित्यिक से जुड़ी 30 से अधिक प्रतियोगिताएं होती हैं। मुख्य आयोजन एंफीथियेटर ग्राउंड में होता है जहां पांच हजार से अधिक ऑडियंस जुटती है। एंफीथियेटर ग्राउंड के अलावा स्वतंत्रता भवन, संगीत एवं मंच कला संकाय, महिला महाविद्यालय, दृश्य कला संकाय, केएन उडुप्पा सभागार में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।
विज्ञापन

----

धरने के बाद छात्रों को मिला आश्वासन
पांच साल से बंद चल रहे स्पंदन को फिर से शुरू कराने के लिए शुक्रवार को छात्रों ने डीन ऑफ स्टूडेंट ऑफिस के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। छात्र शिवांश सिंह ने कहा कि डीन को ज्ञापन दिया। इसके बाद उन्होंने जनवरी में स्पंदन कराने की बात कही है। उन्होंने बताया है कि इसका फैसला विश्वविद्यालय स्तर पर हो गया है। बीते 4-5 साल से जो भी छात्र बीएचयू में पढ़ाई कर रहे हैं, वो इस युवा महोत्सव का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में शिवांश सिंह, श्रियांशु द्विवेदी, शिवम, गौरव, नीलेश, शशि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed