फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth drowns while bathing in Ganga NDRF boat deployed for rescue tears locals step in to help

गंगा में नहाते समय 18 वर्षीय युवक डूबा: बचाने पहुंचे एनडीआरएफ की नाव फटी, लोगों ने की मदद; खोज जारी

Fri, 04 Sep 2026 08:21 PM IST
Aman Vishwakarma Aman Vishwakarma
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:21 PM IST
सार

बलिया में गंगा में स्नान करते समय 18 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक की तलाश के लिए पहुंची एनडीआरएफ टीम की नाव भी नदी में फट गई। इससे बचाव अभियान में बाधा आई। टीम ने दूसरी नाव की मदद से तलाश शुरू की। हादसे के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
youth drowns while bathing in Ganga NDRF boat deployed for rescue tears locals step in to help
एनडीआरएफ टीम ने शुरू किया स्टीमर से खोज अभियान। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर पुलिया के पास शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान करते समय 18 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर नदी में तलाश शुरू करा दी।

विज्ञापन




बिहार के बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के चक्की भोला डेरा निवासी उमाशंकर यादव का पुत्र विक्रम कुमार यादव शुक्रवार को परानपुर पुलिया के पास गंगा नदी में स्नान कर रहा था। बताया जा रहा है कि स्नान करते समय वह धीरे-धीरे नदी के गहरे पानी की ओर चला गया। इसी दौरान तेज धारा की चपेट में आने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह देखते ही देखते पानी में समा गया।

विज्ञापन

घटना के बाद आसपास स्नान कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास करते हुए नदी में उतरकर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। कुछ लोगों ने काफी दूर तक नदी में तलाश की, मगर विक्रम का कोई सुराग नहीं लग सका।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के पहुंचते ही वहां चीख-पुकार मच गई। शिवपुर दियर नंबरी पुलिस चौकी प्रभारी नीतेश कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया।

एनडीआरएफ के जवानों ने नदी में उतरकर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। तेज बहाव के कारण बचाव दल को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था। उधर, विक्रम के परिजन गंगा किनारे उसकी सलामती की उम्मीद लगाए बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed