{"_id":"64ac586c583924cade0acdc5","slug":"youth-drowned-while-bathing-in-ganges-at-sheetla-ghat-died-varanasi-news-c-20-vns1013-287346-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शीतला घाट पर गंगा में नहाने के दौरान युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शीतला घाट पर गंगा में नहाने के दौरान युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
शीतला घाट पर गंगा में नहाने के दौरान युवक डूबा, मौत
चंदौली से दर्शन-पूजन करने आया था युवक
शीतला घाट पर रविवार की रात गंगा में स्नान के दौरान युवक डूब गया। सोमवार की सुबह जल पुलिस और एनडीआरएफ ने उसका शव को बरामद किया। युवक दोस्तों के साथ वह दर्शन-पूजन करने आया था। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू महाल पानी टंकी निवासी अंकित चौहान (18) रविवार की देर शाम मोहल्ले के दोस्तों के साथ दर्शन-पूजन करने वाराणसी आए थे। गंगा स्नान के बाद जलाभिषेक का इरादा था। इसीलिए दोस्तों के साथ शीतला घाट पहुंच गया और स्नान करने लगा। इस बीच गहरे पानी में जाने से अंकित डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के नाविक और गोताखोर पहुंचे, लेकिन तब तक डूब गया। सूचना पर दशाश्वमेध और जल पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी। रात होने की वजह से सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार की सुबह ही शव को बरामद कर लिया गया। सूचना पाकर परिजन भी पहुंचे और शव देखते ही बेसुध हो गए। दशाश्वमेध पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को साैंप दिया।