फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies of electrocution during worship festival two others suffer burns from high-tension line

पूजनोत्सव में करंट से युवक की मौत: हाईटेंशन से दो लोग झुलसे, विभाग के खिलाफ तहरीर; तीन महीने में चौथी घटना

Thu, 27 Aug 2026 08:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 08:18 PM IST
सार

बलिया में पूजनोत्सव के दौरान झंडा लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक के बड़े भाई ने बिजली निगम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बताया गया कि तीन महीने में करंट की चपेट में आने की यह चौथी घटना है।

विज्ञापन
Youth dies of electrocution during worship festival two others suffer burns from high-tension line
हीरामन राजभर की फाइल फोटो और बिलखती महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

बलिया के डेहरी गांव में बृहस्पतिवार को दुर्गा मंदिर पर पूजनोत्सव की तैयारियों के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हीरामन राजभर (42) मौत हो गई। दो अन्य युवक झुलस गए। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से यह चौथी घटना है।

विज्ञापन


हीरामन राजभर के बड़े भाई पारसनाथ ने बिजली निगम के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पारसनाथ का आरोप है कि हाईटेंशन तार लटकने के शिकायत बिजली निगम से की गई थी। लेकिन मौके पर मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन


डेहरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर पूजनोत्सव की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हीरामन राजभर, खे़दु और अन्य लोग मंदिर परिसर में झंडा लगा रहे थे। झंडा लगाते समय हीरामन राजभर समीप से गुजर रहे लटके हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। तार से झंडा टकराते ही करंट उतर गया और झंडा लगा रहे युवक झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हीरामन को मृत घोषित कर दिया। अन्य युवक मामूली रूप से झुलसे बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरामन राजभर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुमन के अलावा तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बच्चे अभी छोटे हैं। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को बिलखते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के समीप हाईटेंशन तार काफी नीचे और लटका हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक के बड़े भाई पारसनाथ की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

नीचे लटकते हाई टेंशन तार मौत के दे रहे आमंत्रण
केस 01 : नरही थाना क्षेत्र के भिखारीपुर/कोट मंझरिया गांव के बंधे पर 15 अगस्त की शाम को झंडे का पाइप 11 हजार वोल्ट तार से टकराने से राकेश यादव (28) की मौत हो गई और एक साथी घायल हो गया।

केस 02 : रसड़ा कोतवाली के गोपालपुर गांव में 27 जुलाई को 11 हजार वोल्ट के लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से ममता देवी (50) की मौत हो गई।

केस 03 : बैरिया थाना के विशुनपुरा गांव में 30 जुलाई को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से आदर्श तिवारी (17) की मौत हो गई।

केस 04 : बांसडीहरोड थाना के शाहपुरवा गांव में 23 जुलाई की सुबह खेत में जा रहे पिता जनार्दन यादव (58) व पुत्र राजेश यादव (27) की रास्ते में टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

खंभे में करंट उतरने से हल्दी के सीताकुंड में गाय मरी
हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सीताकुंड में बिजली के खंभे में करंट उतर गया। इससे एक गाय मर गई। सीताकुंड निवासी उमा कानू ने अपनी गाय को घर के दरवाजे पर बांधा था। खंभे में करंट उतरने से गाय उसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने बिजली निग के प्रति नाराजगी जताई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed