{"_id":"616122568ebc3e61f1245456","slug":"youth-dies-in-varanasi-after-overspeed-vehicle-hit-bike-at-lahartara-bridge-in-varanasi-his-friend-condition-critical","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लहरतारा पुल पर बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लहरतारा पुल पर बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर
Sat, 09 Oct 2021 10:36 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:36 AM IST
सार
कुशीनगर-गोरखपुर के घंटा निवासी हर्षित अपने साथी के साथ बाइक से कैंट स्टेशन से लहरतारा की तरफ जा रहा था। लहरतारा पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लहरतारा पुल पर शनिवार तड़के बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार हर्षित सिंह (38) की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडुवाडीह क्षेत्र के लहरतारा पुल पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। लहरतारा पुल अब हादसों के पुल के नाम से भी जाना जाने लगा है।
विज्ञापन
अगर महज दो वर्षों के आंकड़ों पर ही नजर डाले तो इस पुल पर दो दर्जन से ज्यादा हादसे हुए हैं। इसी पुल पर शनिवार तड़के एक और हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार कुशीनगर-गोरखपुर के घंटा निवासी हर्षित सिंह (38) अपने साथी कुलदीप मिश्रा (33) के साथ बाइक से कैंट स्टेशन से लहरतारा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
लहरतारा पुल के ढलान पर उतरने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कुलदीप को मंडलीय चिकित्सालय भेजा। लहरतारा चौकी इंचार्ज एसके पांडेय ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन