फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies in road accident varanasi another in critical condition unidentified body found along railway track

Varanasi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; रेल पटरी किनारे मिला अज्ञात शव

Thu, 14 May 2026 07:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 14 May 2026 07:38 PM IST
सार

Varanasi News: बड़ागांव क्षेत्र में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजकुमार की मौत हो गई, जबकि संतोष कुमार गंभीर घायल हो गया। उधर, सारनाथ में पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल पटरी किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच और शव की पहचान कराने में जुटी है।

विज्ञापन
Youth dies in road accident varanasi another in critical condition unidentified body found along railway track
रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली युवक की लाश की हाथ पर बना टैटू। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर सारनाथ क्षेत्र में पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल पटरी किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ागांव-बसनी मार्ग पर शहीद गेट के पास रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने राजकुमार (35) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार (32) का उपचार सातों महुआ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि दोनों युवक एक वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राजकुमार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव का निवासी था और नामापुर गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। उसके दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र 10 और 12 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पत्नी निशा समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली युवक की लाश
उधर, सारनाथ थाना क्षेत्र में पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार दोपहर रेल पटरी किनारे करीब 38 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक किसी ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। युवक हल्के आसमानी रंग की टी-शर्ट और कत्थई रंग की पैंट पहने हुए था। उसके दाहिने हाथ पर ‘ओम’ का टैटू बना हुआ है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed