फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies due to shooting under suspicious circumstances, police engaged in investigation

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 14 Mar 2020 12:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 14 Mar 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to shooting under suspicious circumstances, police engaged in investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के लहुवां कला गांव में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। गोली उसके सिर में कनपटी के पास लगना बताया जा रहा।दरवाजा तोड़कर उसकी लाश बाहर निकाली गई। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

विज्ञापन


मृत युवक वेदप्रकाश उर्फ बिट्टू सिंह 35 पुत्र नारेंद्र सिंह था। वह देवगांव कोतवाली के लहुवां कला गांव का निवासी था। दो भाइयों में छोटे वेद प्रकाश ने बीएससी की पढ़ाई की थी और वर्तमान समय में वह घर पर ही रह रहा था। उसका बड़ा भाई गुजरात में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, जबकि उसका परिवार घर पर रहता है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व वेद प्रकाश की भाभी मायके चली गयी। घर पर वेद प्रकाश के अलावा उसके पिता और मां उर्मिला देवी मौजूद थे। शुक्रवार की रात को सभी भोजन करके सो गये। रात करीब एक बजे वेदप्रकाश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार और आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी इस दौरान अंदर उसकी लाश पड़ी थी। गोली वेद प्रकाश के सिर में लगी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई है। कोतवाल देवगांव विमलेश मौर्य ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed