फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies after falling into canal while returning from distributing brother's invitation cards.

Varanasi News: भाई का कार्ड बांटकर लौट रहा युवक नहर में गिरा, मौत

Sat, 20 Jun 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling into canal while returning from distributing brother's invitation cards.
भाई के शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहा भाई नहर में गिरा मौत , गांव में कोहराम संवाद
घर में गूंजनी थी शहनाई पर उठी अर्थी, पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौबेपुर। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी बाइक मैकेनिक अनिल राजभर (25) की बृहस्पतिवार रात बाइक समेत नहर में गिरने से मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई की शादी का निमंत्रण रिश्तेदारों को देने के बाद घर लौट रहा था। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार को घर पर हल्दी की रस्म थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों के अनुसार, अनिल बृहस्पतिवार रात निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहा था। पलकहां नहर के पास मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में बाइक और शव देखा। पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। छोटे भाई सुनील की शादी 22 जून को है।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी
अनिल की शादी दो साल नेहा से हुई थी। उसकी तीन माह की एक पुत्री है। परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है। पिता दूधनाथ, माता राजपुरी, भाई चंदजीत, पिंटू और सुनील समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी नेहा पति के शव से लिपटकर बिलख उठी। तीन माह की बेटी को गोद में लेकर वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article