{"_id":"5c02c1b9bdec2241703a5645","slug":"youth-dead-body-found-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दबिश से डरकर भागे युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की दबिश से डरकर भागे युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
बनारस में चौखंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक के किनारे रविवार सुबह जंसा कस्बा निवासी सुरेश मौर्य उर्फ शेरू (22) की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ की सूचना पर जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुक्रवार को छेड़खानी के आरोप पर पुलिस की दबिश से डरकर सुरेश घर से भाग गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के कान से खून रिस रहा था। हाथ और पैर पर कालिख पुती हुई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या की गई होगी।
सुरेश के पिता तेज बहादुर मौर्या का आरोप है कि पड़ोसियों ने उनके बेटे की हत्या कर लाश पटरी के किनारे फेंक दी। उन्होंने इसकी तहरीर जंसा थाने में दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें यह कह कर टरका दिया कि मामला जीआरपी थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन
इसलिए तहरीर जीआरपी थाने में दीजिए। उधर, जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना जंसा थानाक्षेत्र की है, इसलिए थाना पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। परिवार के आग्रह पर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है, आगे की कार्रवाई थाना पुलिस ही करेगी।

Trending Videos
छेड़खानी का आरोप लगा था युवक पर
UP Police
बता दें कि पड़ोसी ने सुरेश के खिलाफ शुक्रवार को घर में घुस कर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जंसा पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने उसकी तलाश में घर पर दबिश दी थी। पुलिस के डर से वह घर से भाग गया था। रविवार सुबह उसकी लाश मिली।
पिता का आरोप है कि पड़ोसी ने उनके बेटे पर गलत आरोप लगाया। उधर, जंसा पुलिस ने बताया कि छेड़खानी की तहरीर मिली थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। सुरेश दो भाइयों में बड़ा था।