फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth Congress launched Save MNREGA Struggle, Unite Youth campaign

Varanasi News: युवा कांग्रेस ने शुरू किया मनरेगा बचाओ संग्राम, यूथ जोड़ो अभियान

Fri, 09 Jan 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress launched Save MNREGA Struggle, Unite Youth campaign
महानगर युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मनरेगा बचाओ संग्राम और यूथ जोड़ो अभियान शुरू किया। काशी के सभी वार्डों में अभियान चलाकर युवाओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को मैदागिन कार्यालय में महानगर अध्यक्ष ने पोस्टर का लोकार्पण कर दोनों अभियानों की औपचारिक शुरुआत की। राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मनरेगा सिर्फ योजना नहीं बल्कि करोड़ों गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण परिवारों की रोजी-रोटी का मजबूत आधार है। केंद्र सरकार जानबूझकर बजट में कटौती, भुगतान में देरी और तकनीकी अड़चनों से मनरेगा को कमजोर करने का काम कर रही है, जिससे सबसे अधिक नुकसान गरीब तबके को हो रहा है। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें कांग्रेस की नीतियों, संविधान की रक्षा, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों से जोड़ा जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव ओम शुक्ला, अनुपम राय, रोहित दुबे,धीरज सोनकर, सिद्धार्थ केशरी, अरुणेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed