{"_id":"5c4356eabdec2273703ffc5f","slug":"youth-commit-suicide-for-this-reason-in-ghazipur-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में युवक ने आग लगाकर की आत्महत्या, इस बात से था परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में युवक ने आग लगाकर की आत्महत्या, इस बात से था परेशान
Sun, 20 Jan 2019 10:19 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी एक युवक ने शनिवार की भोर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस माममे में मृतक के भाई ने आत्महत्या की तहरीर दी। घटना के पीछे की बताया जा रहा है कि युवक ने बैंक से लोन लिया था, जिससे मानसिक रूप से परेशान रहता था।
जयरामपुर गांव निवासी रामानंद का पुत्र रवि गुप्ता (25) रोज की तरह शुक्रवार की रात भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। भोर में करीब चार बजे परिवार के लोगों को कमरा से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी।
दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि रवि गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने की सोचते, तब तक उसकी मौत हो गई। परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। कमरे से केरोसिन तेल की महक आ रही थी। इससे लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि रवि ने शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगाई होगी।

लोन लेकर खोली थी दुकान
परिजनों की मानें तो रवि ने बैंक से ढाई लाख का लोन लेकर कपड़े की दुकान खोली थी। इसके साथ ही ऑनलाइन ढाई लाख में पुराना चार पहिया वाहन की बुकिंग कर पैसा जमा कर दिया था जिससे वाहन बुक किया था, वह उसका फोन नहीं उठा रहा था। बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया, जिससे वह परेशान था।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सदानंद ने रवि गुप्ता द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सदानंद ने रवि गुप्ता द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।