{"_id":"5b3f886c4f1c1bc5248b4cb7","slug":"youth-commit-suicide-due-to-scared-to-police-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की डांट और थाने बुलाए जाने से भयभीत युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की डांट और थाने बुलाए जाने से भयभीत युवक ने दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में एक युवक ने पुलिस की डांट और थाने बुलाए जाने के डर से जहर खाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
रौनापार थाना क्षेत्र के उर्दिहां गांव का रहने वाला मुकेश कुमार (20) पुत्र बुद्धिसागर गांव के बाहर मुर्गा मीट की दुकान करता था। मुकेश के छोटे भाई संतोष ने बताया कि गुरुवार को मुकेश ने अपनी दुकान खोली।
रात करीब आठ बजे क्षेत्र के कुछ मनबढ़ किस्म के युवक दुकान के बाहर मारपीट करने लगे। बवाल बढ़ते देख मुकेश ने 100 डायल कर पुलिस कंट्रोल रुप को सूचना दी। मारपीट की सूचना पर रौनापार थाने की पीआरबी 1044 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर मनबढ़ फरार हो गए।
विज्ञापन
वहां कोई नहीं मिला तो पुलिस ने फोन करने वाले मुकेश को पकड़ लिया और जमकर फटकार लगाई। साथ ही उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले जा रहे थे। मुकेश के अनुनय विनय के बाद किसी तरह से उसे छोड़ दिया। साथ ही शुक्रवार की सुबह उसे थाने आने की बात कहकर सभी पुलिसकर्मी चले गए।

डांट फटकार लगाने की बात गलत
demo pic
उधर पुलिस की डांट और थाने बुलाए जाने से भयभीत मुकेश ने रात को ही जहर खा लिया। तबियत खराब होने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता कि मौत हो गई।
उधर, पीआरबी 1044 के प्रभारी देवनाथ यादव का कहना है कि मारपीट की सूचना मिलने पर डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला तो फोन करने वाले से पूछताछ की गई। सुबह थाने पर आने की बात कहकर पुलिस चली गई। डांट फटकार लगाने की बात गलत है।
एसओ रौनापार विकास चंद्र दूबे का कहना है कि इस बात की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
मामले में सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के अनुसार बाहर होने की वजह से मामला हमारे संज्ञान में नहीं है, यदि इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।