फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth Club in the semi-finals of Rani Laxmibai Girls Handball Competition in varanasi

Sports News: राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवांगी, रेशमा और प्रीति के 5-5 गोल से यूथ क्लब फाइनल में, दिलचस्प रहा मुकाबला

Thu, 01 May 2025 03:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 May 2025 03:49 PM IST
सार

Rani Laxmibai Girls Handball Competition: रानी लक्ष्मीबाई बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में यूथ क्लब पहुंची। मुकाबले के दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवांगी, रेशमा और प्रीति के 5-5 गोल से यूथ क्लब फाइनल में
पहुंचा। 

विज्ञापन
Youth Club in the semi-finals of Rani Laxmibai Girls Handball Competition in varanasi
रानी लक्ष्मीबाई बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों रेशमा यादव, प्रीति यादव, नैना यादव और शिवांगी पांडेय के बेहतरीन तालमेल के दम पर यूथ क्लब ने बुधवार को सनराइज क्लब को एकतरफा मुकाबले में 18-8 गोल के बड़े अंतर से पराजित कर रानी लक्ष्मीबाई बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में धमाकेदार एंट्री की। परमानंदपुर स्थित बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में यूथ क्लब की टीम शुरू से अंत तक हावी रही।

विज्ञापन


मैच का आगाज यूथ क्लब के तेज तर्रार हमलों के साथ हुआ। खिलाड़ियों ने स्पष्ट रणनीति के तहत शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और सनराइज क्लब की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसका परिणाम जल्द ही देखने को मिला जब खेल के पहले दस मिनट के भीतर ही यूथ क्लब ने ताबड़तोड़ हमले करते हुए चार गोल दागकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इस शुरुआती बढ़त ने सनराइज क्लब को बैकफुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: वाराणसी में हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; चार लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सनराइज क्लब ने आसानी से हार नहीं मानी। हाफ टाइम से कुछ समय पहले, सनराइज क्लब की आंचल और मोनिका ने यूथ क्लब की डिफेंस लाइन में दिखी कुछ क्षणिक दरारों का बखूबी फायदा उठाया। उन्होंने जवाबी हमले करते हुए गोल किए और अपनी टीम को मैच में वापस लाने का प्रयास किया। उनके इस संघर्ष के बावजूद हॉफ टाइम तक यूथ क्लब अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने में कामयाब रहा और स्कोर बोर्ड पर 10-4 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे हाफ में यूथ क्लब ने अपनी रणनीति को और पुख्ता करते हुए खेल की गति तेज कर दी। राष्ट्रीय खिलाड़ी नैना यादव और शिवांगी पांडेय ने उत्कृष्ट समन्वय दिखाते हुए सनराइज क्लब के गोलपोस्ट पर लगातार हमले बोले। उनके शक्तिशाली शॉट्स और तेज पासिंग ने प्रतिद्वंद्वी टीम के डिफेंडरों को काफी परेशान किया।

वहीं, दूसरी ओर जब भी सनराइज क्लब ने पलटवार करने की कोशिश की, यूथ क्लब की गोलकीपर और राष्ट्रीय खिलाड़ी उषा चट्टान की तरह उनके सामने खड़ी हो गईं। उषा ने कई शानदार बचाव करते हुए सनराइज क्लब के अनेक गोल प्रयासों को विफल कर दिया।

यूथ क्लब की जीत में पूरी टीम का संतुलित योगदान रहा, खासकर आक्रमण पंक्ति का। टीम की तीन प्रमुख स्कोरर शिवांगी पांडेय, रेशमा यादव और प्रीति यादव ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच-पांच गोल दागे। उनके इस योगदान ने टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

राष्ट्रीय खिलाड़ी नैना यादव ने भी तीन महत्वपूर्ण गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइज क्लब की ओर से कोमल और आंचल ने अंत तक संघर्ष करते हुए सर्वाधिक चार-चार गोल किए, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को हार से बचाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed