फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth climbs water tank Claims police and revenue department officials harassing him alleges collusion

पानी की टंकी पर चढ़ा युवक: चिल्लाया- पुलिस-राजस्व विभाग के लोग परेशान कर दिए, मिलीभगत का आरोप; जानें मामला

Wed, 09 Sep 2026 10:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 09 Sep 2026 10:38 PM IST
सार

जिले में विवादित भूमि पर निर्माण रोकने की मांग को लेकर रोशन गुप्ता पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने पुलिस और राजस्व अधिकारियों पर विपक्षी की मदद का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक कार्रवाई के भरोसे पर अड़ा रहा।

विज्ञापन
Youth climbs water tank Claims police and revenue department officials harassing him alleges collusion
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

खेजुरी बाजार में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोकने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर मिलीभगत कर विपक्षी की मदद करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी रोशन गुप्ता का आरोप है कि विपक्षी की ओर से विवादित भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। रोशन का आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो की गलत रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसी के विरोध में वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने मांग की कि विवादित भूमि पर हो रहा निर्माण तत्काल रुकवाया जाए और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई का भरोसा दें।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने युवक को निर्माण कार्य रुकवाने का आश्वासन दिया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। उसका कहना था कि जब तक राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा नहीं देते, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा। युवक के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलने के करीब एक घंटे बाद नायब तहसीलदार रोशन सिंह, हलका लेखपाल और कानूनगो भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह टंकी पर ही मौजूद था।

उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के अनुसार न्यायालय का स्थगन आदेश जिस भूमि से संबंधित है, वह दूसरे गाटा संख्या की है। पुलिस के अनुसार जिस गाटा संख्या की भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, वह अलग है। अधिकारियों ने युवक को पूरे मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। देर शाम तक युवक को नीचे उतारने के प्रयास जारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed