{"_id":"69e5dea07fa5ff6b12027085","slug":"youth-climbs-bsnl-tower-and-threatens-to-jump-in-varanasi-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जमीन विवाद से परेशान युवक टावर पर चढ़ा, नौ घंटे तक ड्रामा, धूप लगी तो खुद ही उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जमीन विवाद से परेशान युवक टावर पर चढ़ा, नौ घंटे तक ड्रामा, धूप लगी तो खुद ही उतरा
Mon, 20 Apr 2026 01:37 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:37 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में सोमवार को एक युवक बीएसएनएल के टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उसे उतारने का प्रयास करती रही। लेकिन जब धूप लगी तो युवक खुद ही नीचे उतरा।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमीन विवाद से परेशान एक युवक सोमवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया और 9 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उसे नीचे उतारने में जुटी रही, लेकिन वह नहीं माना। आखिरकार तेज धूप के कारण दोपहर बाद युवक खुद ही नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
मामला कैंट थाना क्षेत्र के छावनी स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर का है। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर निवासी राजेश राजभर सोमवार सुबह पांच बजे परिसर में पहुंचा और वहां लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह अपने साथ भाजपा का झंडा भी लेकर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने अपने मोबाइल फोन से ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही उसने अपनी समस्या प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि उसकी कीमती जमीन का सौदा काफी कम कीमत पर करा दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। कैंट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे समझाने का प्रयास किया। करीब नौ घंटे तक चले घटनाक्रम में दोपहर दो बजे धूप के चलते वह खुद ही नीचे उतर आया। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि युवक के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन