Varanasi: बीएचयू परिसर में युवक पर चाकू से हमला, पत्नी संग विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आया था
बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर से दर्शन-पूजन कर लौट रहे युवक पर बाइक सवार विवेक कुमार दुबे पर बदमाशों ने चाकू से हमला बोल दिया। विवेक अपनी पत्नी के साथ बीएचयू परिसर आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू कैंपस स्थित मैत्री जलपान गृह के समीप बुधवार की शाम पत्नी संग दर्शन करने आए विवेक कुमार दुबे पर चाकू से वार कर बाइक सवार युवकों ने घायल कर दिया। घायल विवेक को बीएचयू के छात्रों ने ही ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उधर, पुलिस के अनुसार चाकू से नहीं बल्कि किसी नुकीली चीज से वार किया गया है।
लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र निवासी विवेक कुमार दुबे प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। विवेक की बीते दो मई को शादी हुई है। वह अपनी पत्नी पूजा के साथ बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए थे। विवेक के अनुसार वह दर्शन-पूजन कर वापस मैत्री जलपान के समीप पहुंचने पर पीछे से एक बाइक सवार तीन युवक आए।
तीनों उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद एक युवक मोटरसाइकिल से उतर कर उनके गले के ऊपर चाकू से वार कर दिया। चाकू से वार के बाद पति-पत्नी किसी तरह से जान बचाकर भागे। शोर-शराबा सुनकर समीप ही खड़े छात्रों ने हमला करने वाले युवकों को दौड़ाया, लेकिन वह भाग निकले।
इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर बीएचयू पुलिस चौकी प्रभारी ने अनभिज्ञता जताई। वहीं, लंका इंस्पेक्टर और एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर घायल से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका अश्वनी पांडेय ने बताया कि युवक बाहर रहता है और उसने किसी से किसी भी किस्म के विवाद से भी इन्कार किया है। घटना की जांच की जा रही है।