फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth attacked with a knife while dancing to DJ music; police pelted with stones.

Varanasi News: डीजे पर डांस के लिए युवक पर चाकू से हमला, पुलिस पर पथराव

Tue, 30 Jun 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a knife while dancing to DJ music; police pelted with stones.
मिर्जामुराद। क्षेत्र के खगरामपुर गांव में सोमवार देर रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद में एक ने दूसरे युवक के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद डीजे भी बंद करा दिया गया। राहुल राजभर (22) वैवाहिक समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था। डांस को लेकर गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने राहुल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस के मौके पर पहुंचते ही कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक पथराव के बीच पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। एक घंटे बाद थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया। राहुल को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र भेजा गया। युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि चाकूबाजी और पुलिस पर पथराव की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article