फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth assaulted on the night of November 1, death after 21 days

Varanasi News: एक नवंबर की रात युवक से मारपीट, 21 दिन बाद मौत

Sat, 23 Nov 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Youth assaulted on the night of November 1, death after 21 days
एक नवंबर की रात युवक से मारपीट, 21 दिन बाद मौत
विज्ञापन


- जैतपुरा थानाध्यक्ष बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी आगे की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। कचौड़ी गली निवासी एक युवक के साथ गत एक नवंबर की रात ईश्वरगंगी पोखरा के समीप मारपीट की गई। युवक की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे शिवपुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर जैतपुरा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।



चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली का रहने वाला विकास यादव उर्फ विक्की (32) एक नवंबर की रात लगभग 10 बजे ईश्वरगंगी पोखरा निवासी अपने एक परिचित से मिलने जा रहा था। जैतपुरा थाने में दो नवंबर को विकास द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार ईश्वरगंगी पोखरे के समीप वहीं का रहने वाला बच्चा और चौक का सूरज यादव अपने चार साथियों के साथ रॉड और लात-घूसे से वार किया था। उधर, इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट में युवक को गंभीर चोट नहीं लगी थी। हालांकि उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को युवक की मौत की सूचना मिली तो शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रथम दृष्टया डॉक्टरों का कहना है कि हॉर्ट अटैक से युवक की मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed